सिरोही: स्वरूपगंज में बामसेफ-सहयोगी संगठनों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, 50 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, सामाजिक जागरूकता पर जोर
बामसेफ (बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्प्लॉइज फेडरेशन) और इसके सहयोगी संगठनों द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का स्वरूपगंज में सफलतापूर्वक आयोजन रविवार दोपहर 2 बजे किया गया। इस शिविर में 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पदोन्नत अधीक्षण अभियंता प्रकाश चंद रैगर का स्वागत किया।