माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे भोपाल स्थित वल्लभ भवन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधायक ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। भेंट के दौरान आगामी 15 जनवरी को माखननगर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।