ब्यावरा: गंगा दशहरे पर गंगा मंदिर सेवा समिति ने निकाली मां गंगा की पालकी यात्रा
Biaora, Rajgarh | May 25, 2026 मां गंगा मंदिर सेवा समिति के द्वारा गंगा दशहरा के मौके पर सोमवार को शाम 7:00 बजे करीब मां गंगा की पालकी यात्रा निकाली गई जो शहर के गंगा मंदिर से प्रारंभ होकर एबी रोड पीपल चौराहा, मुख्य बाजार, गांधी चौक, सुभाष चौक होते हुए वापस गंगा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।