लाडपुरा: कोटा में डंपर ने मिनी-बस को दो बार टक्कर मारी, यात्री की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, शिव कुमार ने बताई पूरी घटना
Ladpura, Kota | Jul 9, 2026 कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 2 दिन पहले हुए हादसे में एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई थी। यह हादसा मंगलवार रात करीब 9 बजे हुआ था। उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस को डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। इसमें चरण सिंह की मौत हो गई थी। वहीं पांच अन्य यात्रियों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें तथा फ्रैक्चर हुआ है।