लंभुआ: लम्भुआ तहसील क्षेत्र के जद्दूपुर हेडवा से बाबा विश्वनाथ धाम के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना
सुलतानपुर (लम्भुआ)। सावन मास की शिवभक्ति से सराबोर वातावरण में लम्भुआ तहसील क्षेत्र के जद्दूपुर हेडवा गांव से कांवड़ियों का एक भव्य जत्था पवित्र गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ। यह जत्था श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत होकर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ बाबा विश्वनाथ धाम की ओर अग्रसर हुआ है। गांव के युवाओं और श्रद्धालुओं ने मिलकर इस यात्रा का आयोजन किया,