लंभुआ: लंभुआ में किसानों के अनशन का तीसरा दिन, कई किसानों के बीपी और शुगर का लेवल गिरने के बावजूद प्रशासन नहीं चेत रहा
सुल्तानपुर जिले के लंभुआ में अन्न जल त्याग कर अनशन पर बैठे किसानों का शुक्रवार को तीसरा दिन था। किसानों का बीपी एवं शुगर लेवल बराबर नीचे गिरने के बावजूद प्रशासन चेत नहीं रहा है। पुलिस के उच्च अधिकारी बराबर किसानों के संपर्क में है और मनाने की कोशिश भी कर रहे हैं फिर भी किसानों का कहना है कि जब तक एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है अब तक हम लोग अन्न जल