लंभुआ: लम्भुआ तहसील के सकवा गांव से शिवभक्तों का जत्था रवाना, बाबा बैजनाथ धाम की ओर कांवड़ यात्रा का शुभारंभ
सुलतानपुर जिले के लम्भुआ तहसील अंतर्गत सकवा गांव से कांवड़ियों का एक जत्था पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। केसरिया वस्त्रों में सजे श्रद्धालुओं की टोली ने "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों से वातावरण को शिवमय बना दिया। 24 जुलाई गुरुवार सुबह 10 सकवा गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर विधिवत पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने कांवड़