गिरिडीह: बिहार के जमुई चकाई अंतर्गत गांदी गगनपुर निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांदी गगनपुर निवासी 62 वर्षीय संझला हेंब्रम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरुवार को 10 बजे इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि घायल संझला हेंब्रम,बारात में शामिल होने के लिए बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोड़ापहाड़ी आए हुए थे।