सिविल लाइन थानाक्षेत्र के भुमकहार गांव के एक खेत में अचानक आग लग गई । देखते ही देखते आग धू धूकर जलने लगी और कई खेत की फसल को चपेट में ले लिया । ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल को फोन किया गुरुवार की रात 11 बजे दमकल मौके पर पहुंची और घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । आग से लाखों की फसल का नुकसान होना बताया जा रहा है ।