झांसी: बड़ागांव में भीषण अग्निकांड, खड़ा ट्रक बना आग का गोला, धू-धू कर जला कीमती सामान
Jhansi, Jhansi | Apr 13, 2026 थाना बड़ागांव कस्बे में सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया। घटना दोपहर करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।