किशनगढ़ बास: खैरथल, तिजारा जिले में 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर 2026
Kishangarhbas, Alwar | Jun 11, 2026
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य जिले में 12 जून से 15 जुलाई तक ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि ग्रामीण सेवाओं में राजस्व विभाग सहित कुल 22 विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 12 जून को 7 ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे।