कोडरमा: डोमचांच: बाल विवाह उन्मूलन के लिए कोडरमा में व्यापक जन-जागरूकता अभियान
बालिकाओं की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य में सबसे बड़ी बाधा बन चुके बाल विवाह के समूल उन्मूलन के उद्देश्य से जिला समाज कल्याण शाखा, कोडरमा एवं चाइल्ड राइट्स संगठन – एसोसिएशन फ़ॉर वॉलेंट्री एक्शन (AVA) द्वारा एक व्यापक जन-जागरूकता, शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत सोमवार को 11 बजे की गई है।