महसी: मेंथौरा गांव में अग्नि पीड़ितों से विधायक सुरेश्वर सिंह ने की मुलाकात, 15 मकान जलकर हुए राख
महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत मेंथौरा गांव विधायक सुरेश्वर सिंह मंगलवार शाम करीब 4 बजे पहुंचे। और वहां के अग्नि पीड़ितों से मुलाकात कर सरकार द्वारा दी जाने वाली हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व अग्निकांड में गांव के 15 मकान जलकर राख हो गए, घर में रखा सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया है।