मिर्ज़ापुर: कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन पर की गई टिप्पणी से नाराज किसान कांग्रेस ने कमिश्नर कार्यालय पथरहिया में किया प्रदर्शन
हरियाणा में भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन का लेकर दिए गए टिप्पणी से नाराज किसान कांग्रेस ने कमिश्नर कार्यालय पथरहिया में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कंगना रनौत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किया कि वह सांसद कंगना रनौत पर कड़ी कार्रवाई करें। उनकी सदस्यता भी समाप्त की जाए। इसके बाद मांग पत्र सौंपा।