मिर्ज़ापुर: डगमगपुर चौराहे के पास अर्टिगा कार बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर में घुसी, बाइक सवार तीन जख्मी, चालक भी घायल
पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे के पास शुक्रवार को अर्टिगा कार बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर में घुस गई। जिसमें तीन बाइक सवार और अर्टिगा चालक घायल हो गया। वाराणसी के चितईपुर से अर्टिगा चालक मिर्जापुर जा रहा था। डगमगपुर चौराहा के पास दुर्घटना हो गई। पुलिस ने बाइक सवारों को अपेक्स हॉस्पिटल चुनार और अर्टिगा चालक को मंडलीय अस्पताल भेजवाया।