बलरामपुर: ब्लॉक में OSR विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, कार्यक्रम में प्रधान, पंचायत सहायक एवं सचिवों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकासखंड बलरामपुर में दो दिवसीय अनावासीय OSR प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार, देवेंद्र पांडेय, विजय यादव उपस्थित रहे।