गौरिहार: अवैध रेत से भरे डंपर ने महिला को कुचला, रामपुर में दर्दनाक मौत; खनन माफियाओं पर उठे सवाल
छतरपुर जिले के गोयरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में अवैध रेत परिवहन कर रहे एक डंपर ने महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने गुरुवार जी सुबर 8:30 बज3 आरोप लगाया है कि क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में अवैध रेत से भरे वाहन लगातार गुजरते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से दूर हैं।