सीतामऊ: ग्राम रणायरा बराडी रोड पर सरकारी भूमि विवाद में लकड़ी की टालियों में आग लगाने का आरोप, जांच की मांग
मंदसौर जिले की सीतामऊ तहसील के ग्राम रणायरा-बराड़ी रोड क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर घटना सामने आई है, कन्हैयालाल प्रजापति और दशरथ प्रजापति ने प्रहलादलाल पाटीदार पर उनकी 3-4 लकड़ी की टालियों में आग लगाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने सरकारी भूमि पर कब्जे की नीयत का भी आरोप लगाया, बाद में ग्रामीणों की पहल से दोनों पक्षों में समझौता हो गया,