करेरा: देहरेटा सानी घाट (करेरा): अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस की कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
करेरा (शिवपुरी)। करेरा थाना पुलिस ने शुक्रवार 26 जून को दोपहर थाना क्षेत्र के देहरेटा सानी घाट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की। पुलिस को देखकर मशीन चालक मौके से फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जेसीबी मशीन को जब्त कर खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई