गोरखपुर: गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन 7 जून तक रद्द, नौतनवा-गोरखपुर और बढ़नी सवारी गाड़ी अब नकहा तक चलेगी, रूट देखकर करें यात्रा
गोरखपुर रूट की कुछ सवारी गाड़ियों में अस्थायी बदलाव किया है। यह व्यवस्था 7 जून तक लागू रहेगी। इस दौरान कुछ ट्रेनें बीच रास्ते से ही चलाई जाएंगी, जबकि एक जोड़ी सवारी गाड़ी पूरी तरह निरस्त रहेगी।55070 नौतनवा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 7 जून तक गोरखपुर स्टेशन की बजाय नकहा जंगल स्टेशन तक ही चलेगी।यह ट्रेन दोपहर 12:16 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी और वहीं यात्रा समाप्त होगी।