बांसवाड़ा: मदारेश्वर रोड पर गली नंबर 9 में भीषण गर्मी में बिजली कटौती से फूटा गुस्सा, लोगों ने किया प्रदर्शन
शहर में पड़ रही 44 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने आमजन का जीवन बेहाल कर दिया है। मदारेश्वर रोड स्थित गली नंबर 9 में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा रविवार को सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी घरों से बाहर निकलकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।