जमुई: शिवरात्रि के अवसर पर ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को मिलते हुए पकड़ा, गुगुलडीह शिव मंदिर में करवाई शादी, वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Feb 17, 2026 गूगलडीह चौक पर मिलने पहुंचे प्रेमी जोड़े को संदिग्ध अवस्था में ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पूछताछ के बाद शिवरात्रि के अवसर पर गुगुलडीह शिव मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। शादी करवाने के बाद दोनों को परिजन के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों द्वारा दोनों की शादी करवाने का वीडियो मंगलवार की रात 9:00 बजे सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।