मैट्रिक की परीक्षा पहले दिन दोनों पालियों में मंगलवार की शाम 5:15 बजे तक कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई। हालांकि निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने वाले आधा दर्जन से अधिक परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिला, यानि विलंब से पहुंचने वाले परीक्षार्थी पहले दिन परीक्षा से वंचित रहे। काफी देर तक छात्र- छात्रा प्रवेश के लिए इन्तेजार करते रहे।