कैराना: कैराना में पालिका की लापरवाही से बने गहरे गड्ढे के कारण पलटी पुआल से लदी ट्रॉली, टला बड़ा हादसा
Kairana, Shamli | Jun 28, 2026 कैराना नगर में पानीपत रोड पर नगर पालिका की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। सड़क किनारे बने गहरे गड्ढों के कारण पुआल से लदी एक ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार बाल-बाल बच गए। यह हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है।