हाजीपुर में गंडक नदी का बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में बढ़ी चिंता; प्रशासन ने शुरू की तैयारी
हाजीपुर। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा है। जलस्तर में वृद्धि के कारण हाजीपुर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। बाढ़ और कटाव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर संभावित कटाव वाले क्षेत्रों में बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। नदी किनारे बोरे में मिट्टी भरकर रखी जा रही है, ताकि कटाव को रोका जा सके और बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। प्रशासन की टीम संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति की निगरानी की जा रही है।
स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है तो आवश्यकतानुसार अतिरिक्त राहत एवं बचाव के उपाय किए जाएंगे।
#Hajipur #Vaishali #GandakRiver #FloodAlert #Bihar #BiharNews #YoungIndiaNews