बरेली: ‘संगम’ नाम से शराब ब्रांड लॉन्च होते ही बरेली में संत समाज भड़का, बोले— आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के नाम पर शराब का ब्रांड लॉन्च होने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने इसे सनातन धर्म की आस्था पर सीधा हमला बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि संगम करोड़ों हिंदुओं की श्रद्धा का केंद्र है, ऐसे पवित्र नाम को शराब से जोड़ना बेहद आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम है।