रायडीह: सर्पदंश से किशोर घायल, झाड़-फूंक के बाद अस्पताल में इलाज जारी
Raidih, Gumla | Sep 28, 2025 रायडीह थाना क्षेत्र के घंगरी लुका निवासी 17 वर्षीय वरुण सिंह को एक जहरीले सांप ने पैर में काट लिया। इसके बाद गांव के ही एक भगत ने मोर पंख से उसका झाड़ फूंक किया। जानकारी के मुताबिक वरुण अपने बकरियों को लाने खेत की ओर गया था वापस लौटने के क्रम में एक जहरीला सांप उसके पैर में काट लिया। इसके बाद सांप तेजी से झाड़ी में जाकर छिप गया।