रायबरेली: पूरे गर्दी निवासी पीड़ित पति पत्नी मारपीट के बाद, विपक्षी पर कार्यवाही व मामले की जांच करने की एस पी से उठाई मांग
Raebareli, Raebareli | Apr 10, 2026
10 अप्रैल शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीड़ित पति-पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी के साथ, भाई की पत्नी के मायके पक्षी के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी स्थानीय थाने में शिकायत करने के बाद पीड़ित शुभम को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक की गई है।