जगदीशपुर: बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा: सिटी एसपी भागलपुर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
भागलपुर में आयोजित बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की गतिविधियों का जायजा लिया।