हज़ारीबाग: हजारीबाग: गद्दे की दुकान में भीषण आग, 40 लाख से अधिक का नुकसान
हजारीबाग में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सामने रुई-गद्दे की दुकान में रविवार शाम भीषण आग लग गई, जिससे 40 लाख से अधिक का नुकसान हुआ। शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल व वाटर कैनन की मदद ली गई। भारी भीड़ के कारण राहत कार्य में परेशानी हुई। भीड़ हटाने के लिए वाटर कैनन का उपयोग करना पड़ा।