हज़ारीबाग: हज़ारीबाग के महावीर स्थान चौक स्थित श्री ज्वेलर्स पर 7 राउंड फायरिंग, व्यापारियों में दहशत का माहौल
हजारीबाग के महावीर स्थान चौक पर अज्ञात अपराधियों ने श्री जेवर्स पर 7 राउंड फायरिंग की। गोली दुकान के गेट पर चलाई गई, जिससे व्यापारियों में दहशत है। सीसीटीवी में दो अपराधी कैद हुए हैं। पुलिस कांबिंग ऑपरेशन चला रही है। स्वर्णकार संघ ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा नहीं मिली तो उग्र आंदोलन होगा।