बिलारी: जयंतीपुर में यहां नहीं उठता है जनाजा और न ही बजती है शहनाई, सालों से लोग कर रहे हैं परेशानी का सामना #jansamasya
गंदगी के चलते सालों से शहनाई की गूंज सुनाई देनी बंद हो गई है. गलियों में दूर-दूर तक कीचड़ ही कीचड़ नजर आता है. बदबू के कारण लोगों का जीना दुश्वार है. लोग घरों के अंदर ही कैद रहने के लिए मजबूर हैं. घर से बाहर निकलने पर गंदगी और कीचड़ से सामना होता है. यह समस्या महीने दो महीने से नहीं बल्कि सालों से है. स्कूली बच्चे कीचड़ और गंदगी के बीच ही गुजरने को मजबूर हैं