मिर्ज़ापुर: चितावनपुर के ग्रामीणों ने एस आई आर में नाम काटे जाने का आरोप लगाकर डीएम को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
सिटी ब्लॉक के चितवनपुर गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में मंगलवार को प्रदर्शन कर एस आई आर के बहाने नाम काटने का आरोप लगाकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि गांव के 109 लोगों का फॉर्म सात के माध्यम से नाम कटवाने का प्रयास किया गया है। भाजपा की बीएलए पर आरोप लगाया कि वह बिएलओ के साथ मिलकर ऐसा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने न्याय की गुहार लगाई है।