मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के भरुहना के पास एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी लेखपाल को घूस लेते हुए किया गिरफ्तार
बताते चले कि मंगलवार की शाम लगभग 5:00 बजे। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के भरुहना पुलिस चौकी के पास। नामांतरण का आदेश जारी कराने के नाम पर। ₹5000 घूस लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने। लेखपाल अरुण कुमार यादव को रंगे हाथ पकड़ लिया। जहां एंटी करप्शन की टीम ने पकड़े गए आरोपी को। थाना कोतवाली देहात में लाकर। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।