जौनपुर: बुधवार को कबिरुद्दीनपुर गांव में हुए हत्या मामले में विधायक जगदीश नारायण राय ने समझाया, परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा
जौनपुर में धर्मापुर क्षेत्र के कबीरूद्दीपुर गांव में बुधवार की सुबह जमीनी विवाद में दबंगों ने 17 वर्षीय किशोर का सिर तलवार से कलम करके मौत की नींद सुला दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरा इलाका दहल गया। मां अपने कलेजे के टुकड़े का कटा हुआ सिर लेकर चीख चिल्ला रही थी उधर आक्रोशत जनता आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे।