लालगंज थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव से अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी बाइक की चोरी कर ली। इस मामले में वाहन स्वामी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। रेपुरा निवासी अनामिका कुमारी ने बताई की उसके होंडा साइन मोटरसाइकिल जो उसके पति चलाता था वह रोज की तरह 28 दिसंबर की रात अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर लॉक कर दिया। सुबह नींद खुली तो देखा कि बाइक गायब थी।