शेरघाटी थाना क्षेत्र के चेर्की–गया मुख्य मार्ग पर चिंताप खुर्द गांव स्थित इमली के पास ट्रैक्टर से गिरकर एक 18 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन कुमार मांझी (18), पिता रामपति मांझी, निवासी मझनपुर टोला बालूगंज, थाना शेरघाटी के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस ने युवक को शेरघाटी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।