स्वार: CHC में जटिल सर्जरी सफल, मरीज को मिला नया जीवन, डॉ. शैलेन्द्र कुमार की टीम की मेहनत रंग लाई
Suar, Rampur | Apr 1, 2026 स्वार chc में एक जटिल शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस सर्जरी के तहत मरीज के ऊपरी जबड़े में स्थित लगभग 2.5 से 3 सेंटीमीटर आकार के सिस्ट का पूर्ण निष्कासन किया गया है यह ऑपरेशन CHC स्वार में तैनात फेसियल सर्जन डॉ.शैलेन्द्र कुमार की टीम द्वारा किया गया। सर्जरी के दौरान विशेषज्ञ के रूप में डॉ0 वरुण मौजूद रहे और उनकी निगरानी में पूरी प्रक्रिया रही