कटनी नगर: खेत में आम बीनने गई बुजुर्ग महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, इलाज के दौरान दर्दनाक मौत।
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम थानोरा में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खेत में आम बीनने गई सुशील बाई पति राजभान 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। बिजली गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। तमाम प्रयासों के बाद भी डॉक्टर महिला की जान नहीं बचा सके