वाड्रफनगर: बाल हितैषी पंचायत कछिया ने रचा इतिहास, प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान
वाड्रफनगर शुक्रवार जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कछिया ने बाल हितैषी पंचायत के रूप में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। पीएआई 2.0 सर्वे के तहत थीम-3 में 95.71 अंक प्राप्त कर कछिया ने यह कीर्तिमान स्थापित किया। यह सफलता पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।