कैराना: कैराना में गुलशन नगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जलभराव, लोगों में आक्रोश, प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग
Kairana, Shamli | May 24, 2026 रविवार शाम करीब छह बजे कैराना की गुलशन नगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों में नगरपालिका प्रशासन के प्रति आक्रोश देखने को मिला है। कॉलोनी निवासी मौलाना बिलाल अहमद ने बताया कि कॉलोनी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर पानी भर गया।