खिरकिया: खिड़कियां क्षेत्र में बारिश में सड़कों पर डेरा जमाने लगे मवेशी, बढ़ रहा हादसों का खतरा।
बारिश का मौसम शुरू होते ही खिड़कियां क्षेत्र में आवारा मवेशियों के सड़कों पर बैठने की समस्या गंभीर होती जा रही है। चारों ओर कीचड़ और गीलापन होने के कारण मवेशी सड़क को ही सुरक्षित स्थान मानकर वहीं बैठ जाते हैं। इससे वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है।