गुना कैंट थाना क्षेत्र में नानाखेड़ी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सट्टा पर्ची काटते सटोरिया कमल किशोर उर्फ देव कुशवाहा निवासी लुशन का बगीचा कैंट गुना को पुलिस ने पकड़ा है। 22 नवंबर को थाना प्रभारी ने कहा, 21 नवंबर रात में कार्यवाही की। लोगों को ₹1 के बदले ₹90 देने का लोभ देकर सट्टा पर्ची काट रहा था। 6050 रुपए नगदी और सट्टा सामग्री जप्त कर मामला दर्ज किया है।