कैराना नगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने किया। राज्यमंत्री ने कहा कि अटल जी कुशल राजनेता, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि, निर्भीक पत्रकार एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतीक थे।