मंझनपुर: आरक्षी भर्ती परीक्षा देने जा रहे पूरब शरीरा के युवक की दर्दनाक मौत, वाराणसी पहुंचने से पहले हादसे ने छीन ली जिंदगी
पूरब शरीरा गांव निवासी अनुज शर्मा (25) पुत्र अजय शर्मा बुधवार सुबह आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए वाराणसी स्थित परीक्षा केंद्र के लिए निकला था। सुबह करीब 5:40 बजे रिद्धि-सिद्धि गेस्ट हाउस के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।