टेहरोली: ग्राम बरगाय खंगार में घर के बाहर लगे विद्युत पोल से महिला को लगा करंट, हुई मौत
ग्राम बरगाय खंगार में घर के बाहर लगे विद्युत पोल की अर्थ रॉड में अचानक करंट उतर आने से एक महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश्वरी देवी घर के बाहर किसी कार्य से निकली थीं।