दलौदा: दोस्ती के बहाने घर पहुंचे, चांदी के गहने चुराए; एक गिरफ्तार, एक फरार ग्राम टांकेडा में
मंदसौर जिले के ग्राम टांकेड़ा में दोस्त बनकर घर पहुंचे दो युवकों ने चांदी के आभूषण चुरा लिए, अफजलपुर पुलिस ने 20 जून शाम करीब पौने 5 बजे मामले का खुलासा करते हुए गुलबाज उर्फ सोहेल को गिरफ्तार कर 450 ग्राम चांदी के आभूषण, कीमत करीब 1.50 लाख रुपये, बरामद किए। दूसरा आरोपी दीपक फरार है, जिसकी तलाश जारी है,