सोहागपुर: हरदी गांव के पास तेज रफ्तार कार चालक ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर मोटरसाइकिल मे सवार पति-पत्नी सहित बच्चो को आई चोंट
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी घटना में मोटरसाइकिल में सवार पति-पत्नी सहित बच्चों को चोट आई है,जिन्हें डायल 112 में तैनात चालक राजुल तिवारी एवं पुलिस की मदद से रविवार को लगभग 4:00 बजे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया है।