पत्थलगांव नगर के पुरन तालाब के सामने स्थित एक गैरेज में खड़ी स्कॉर्पियो को अज्ञात लोगों ने शुक्रवार की देर रात आग के हवाले कर दिया। इस घटना में स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि ठीक बगल में खड़ा एक ट्रक बड़ी आगजनी से बच गया, हालांकि ट्रक का एक पहिया आग की चपेट में आकर जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही गैरेज संचालक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग