इंदौर: शासन के निर्देश का पालन करते हुए पुलिस ने शहर भर के 258 सार्वजनिक स्थानों से उतरवाएं 437 लाउडस्पीकर
Indore, Indore | May 26, 2024 इंदौर में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में बड़ी संख्या में सार्वजनिक स्थानों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों को निकाला गया। जिसमें इस कार्रवाई के पहले ही दिन पुलिस ने 258 स्थान पर कार्रवाई करते हुए 437 ध्वनि विस्तारक यंत्र को निकलवाया। वहीं इस मामले में पुलिस के द्वारा आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाने की बात कही।